फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पड़ोसी ने युवक को चाकू गोदकर मार डाला, उसके पिता पर भी किया जानलेवा हमला; हंसी-मजाक से भड़का था आरोपी

Sun, 03 Aug 2025 09:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: शैलेश अपनी पत्नी और भाभी के साथ हंसी मजाक कर रहा था। पड़ोसी को लगा कि शैलेश उसी पर हंस रहा है। इसी बात पर वह भड़क उठा और देखते ही देखते शैलेश की जान ले ली। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बॉर्डर पर स्थित गोपालगंज जिले विजयीपुर थाने के पिपरा गांव में शनिवार की शाम मामूली बात पर खूनी मंजर देखने को मिला । दरवाजे पर पत्नी और भाभी से मजाक कर रहे शैलेश राम की हंसी पर उसका पड़ोसी भड़क उठा। पड़ोसी नीतीश राम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर उसने शैलेश को दरवाजे से खींच कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में 35 वर्षीय शैलेश राम की मौके पर ही मौत हो गयी।

विज्ञापन


पिता को भी जख्मी कर दिया
इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आये शैलेश के पिता किशोर राम को भी आरोपी नीतीश राम ने चाकू मारकर दिया गया। वह गंभीर हालत में रेफर कर दिये गये हैं। हमले के बाद आरोपित नीतीश राम अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक आरोपित घर छोड़ चुका था।
Bihar: फेसबुक पर हुई दोस्ती, देवघर में शादी और फिर धोखा, झारखंड की युवती को छोड़कर फरार हुआ युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलेश को दरवाजे से खींच कर लाया

घटना की सूचना मिलते ही विजयीपुर पुलिस के साथ यूपी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि किशोर राम और सिंहासन राम का घर अगल-बगल है। देर शाम शैलेश राम दरवाजे पर अपनी पत्नी व भाभी के साथ बैठकर मजाक कर रहा था। इसी दौरान सिंहासन राम का बेटा नीतीश राम निकला और उसे लगा कि हंसी उस पर हो रही है। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर शैलेश को दरवाजे से खींचकर लाया और चाकू से हमला कर दिया। हत्या के बाद शैलेश की पत्नी रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा मोनू कुमार (6) और मोदी कुमार (4) स्तब्ध हैं।पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें