फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अब खेत में धान की रोपनी करते दिखे तेज प्रताप, जन संवाद यात्रा पर जा रहे थे, अचानक रुककर ऐसा करने लगे

Sat, 02 Aug 2025 05:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी चुनाव की तैयारी में जुट गए। आज वह शाहपुर विधानसभा में जन संवाद यात्रा पर पटना से रवाना हुए थे। रास्ते में अचानक वह रुक गए। इसके बाद किसानों के साथ मिलकर धान की फसल रोपने लगे।
विज्ञापन
खेत में धान रोपणी करते तेज प्रताप यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल से छह साल के निष्कासित हुए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी टीम जब से बनाई है, तब से वह लगातार सुर्खियों में रह रहे हैं। इस बार उनके चर्चा में होनी की वजह, उनका किसान बनना है। वह खेत में धान की फसल रोपते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने खुद भी धान रोपणी की तस्वीर शेयर की और लिखा कि कि शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते में रुककर धान फसल की रोपनी करते हुए किसान महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और साथ ही उनके साथ मैं भी खेत मे जाकर धान फसल की रोपनी किया।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव को ढूंढ़कर ट्रोल कर रहे लोग, भाजपा ने किया शेयर; कहा था- मेरा नाम भी डिलीट
विज्ञापन


तेज प्रताप ने दिया वचन 
तेज प्रताप यादव ने कहा कि किसानों के साथ मिलकर धान रोपणी करना काफी अच्छा लगा। इसके बाद मैं आरा जिले के शाहपुर विधानसभा में जन संवाद यात्रा पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि इस दौरान टीम तेज प्रताप यादव के कार्यकर्ताओं द्वारा कोइलवर नगर पंचायत में पूरे गर्मजोशी के साथ फूल-माला के साथ मेरा स्वागत किया गया। मदन जी की अध्यक्षता में शाहपुर विधानसभा टीम तेज प्रताप जितने के साथ ही हमलोग मिलकर शाहपुर में एक इंजिनीरिंग कॉलेज के साथ साथ यहां के युवाओं के लिए एक क्रिकेट स्टेडियम भी खोलने का काम किया जाएगा। यह शाहपुर की जनता से मेरा वचन है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें