फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में तंत्र मंत्र के नाम पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी भेजे गए जेल

Fri, 27 Sep 2024 08:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में तंत्र मंत्र के नाम पर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज शहर के बीचों-बीच तंत्र-मंत्र के नाम पर गंदा खेल खेला गया। नगर थाना पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो इसमें तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


इस मामले में शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शुक्रवार को नगर डायल 112 को नगर थाना अंतर्गत हॉस्पिटल चौक के पास पटना साईकिल स्टोर के सामने विनोद मेडिकल के मकान में तांत्रिक और दुकानदार द्वारा झाड़-फूंक के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली। उसके बाद 112 की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मकान मालिक एवं तांत्रिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही तंत्र क्रिया में उपयोग का सामान बरामद किया गया।
 
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थानाक्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी कृष्ण पांडेय के बेटे दिवाकर पाण्डेय, शिवनाथ पांडेय के बेटे अनिल कुमार पाण्डेय (तांत्रिक) और हॉस्पिटल चौक गोपालगंज निवासी दुकानदार विनोद कुमार के रूप में की गई है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नियम के मुताबिक कानूनी कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें