फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बागेश्वर बाबा का गोपालगंज में कार्यक्रम कल; कैसे जा सकेंगे हनुमंत कथा सुनने, कहां लगाएंगे गाड़ी?

Wed, 05 Mar 2025 10:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Baba Bageshwar : बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा गुरुवार को गोपालगंज में शुरू हो रही है। बुधवार को इससे जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। डीआईजी ने खुद स्थल का निरीक्षण कर पूरी योजना देखी।
विज्ञापन
जिले के सभी एसडीपीओ और डीएसपी के साथ मीटिंग करते डीआईजी निलेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड की हुस्सेपुर पंचायत के रामनगर गांव में स्थित राम जानकी मठ पर छह मार्च से शुरू होने वाले बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा को लेकर सारण डीआइजी निलेश कुमार ने रामनगर मठ का दौरा किया। बुधवार की दोपहर रामनगर मठ पर पहुंचे डीआईजी ने विधि व्यवस्था, पार्किंग, यातायात एवं सुरक्षा का विधिवत जायजा लिया।

विज्ञापन


कथास्थल तक जाने का यहां समझिए पूरा ट्रैफिक प्लान

  • मीरगंज बजार में 6 मार्च से 10 मार्च तक इन वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • भारी वाहन या ट्रकों का आवागमन रात्री 12:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक रहेगा।
  • भोरे जाने वाले निजी वाहन या सार्वजनीक वाहन मरछीया देवी चौक से सबेया फील्ड होते हुए लाईन बाजार होते हुए पंचदेवरी, ईमलिया होते हुए भोरे चौराहा पर निकलेंगे।
  • भोरे से आने वाले वाहन भोरे चौराहा से ईमलिया, पंचदेवरी, लाईन बाजार, सबेया फील्ड होते हुए मरछीया देवी चौक पर आएंगे।
  • राजघाट पुल से लखराव चारमुहानी तक वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • अनिर्वाय सेवाओं से संबंधित वाहनों का आवागमन वर्जित नहीं रहेगा।


इन पांच जगहों पर है पार्किंग की व्यवस्था
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा को लेकर कथा स्थल के आसपास पांच जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इसमें राधागंज मठ, सईया देवी मंदिर (मध्य विद्यालय राधागंज), लखराव फिल्ड, कल्याणपुर स्कूलशामिल है। वीआईपी के लिए पार्किंग की व्यवस्था बारह बिघा मैदान में कई गई है। इसके अलावा पप्पु कुमार के खेत सईया देवी मंदिर के सामने पैड पार्किंग की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


कथास्थल के लिए पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पुलिस की ओर से कहा गया है कि सभी वाहन चालक जो यज्ञ में आयेंगे, अपना वाहन निर्धारित वाहन पार्किंग में पार्क कर देंगे। किसी भी सुविधा की स्थिति में पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) का संपर्क नंबर 8235533147 और गोपालगंज पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9470092879 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें