फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव से कराई वीडियो कॉल पर बात

Tue, 13 May 2025 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar: तेजस्वी यादव ने कहा कि सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने दुश्मनों का डटकर मुकाबला करते हुए वीरगति पाई, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और राज्य सरकार से शहीद परिवार की मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा के गड़खा प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी शहीद बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों से मिलने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से वीडियो कॉल कराकर परिजनों की उनसे बात कराई। लालू प्रसाद यादव ने भी शहीद के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी तरह की पंचायती या मध्यस्थता मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और आतंकवादी हम पर हमला कर रहे हैं, तो पाकिस्तान को जवाब मिलना ही चाहिए। किसी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पढ़ें: नवादा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, कई लोग हुए घायल; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने दुश्मनों का डटकर मुकाबला करते हुए वीरगति पाई, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और राज्य सरकार से शहीद परिवार की मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें