फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाइक सवार हमलावरों ने अधेड़ को मारी आठ गोली, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 17 Aug 2025 08:06 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि गोली लगते ही वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 40 वर्षीय अधेड़ को आठ गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान गोसैसिया गांव निवासी लाल बहादुर यादव के रूप में हुई है।

घटना भोरे थाना क्षेत्र के धोभहा घाट के पास हुई। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति के बुलावे पर लाल बहादुर वहां पहुंचे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: हत्याकांड के आरोपी से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि अब तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें