फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी लक्की तिवारी घायल

Sat, 16 Aug 2025 07:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले के भंटापोखर में पुलिस और कुख्यात अपराधी लक्की तिवारी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से लक्की तिवारी घायल हो गया, उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
 
विज्ञापन
कुख्यात अपराधी लक्की तिवारी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर के पास पुलिस और कुख्यात अपराधी लक्की तिवारी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से लक्की तिवारी घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई सीवान एसआईटी और मुफ्फसिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्की तिवारी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। पकड़े जाने के दौरान लक्की ने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घायल लक्की तिवारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह श्यामपुर बाजार के पास अपने घर के लिए फल खरीदने आया था। तभी पुलिस की दो गाड़ियां पहुंचीं और बिना वजह उस पर गोली चला दी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस पर कैमरे पर कुछ भी कहने से परहेज किया है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और लक्की तिवारी के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल हो रही है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें