फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 06 Oct 2024 08:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: विजयीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र कुशवाहा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के विजयीपुर थानाक्षेत्र के मिश्र बांधौरा गांव के पास बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान बिजयीपुर थानाक्षेत्र के मिश्र बंधौरा गांव निवासी सुदामा कुशवाहा के धर्मेंद्र कुशवाहा (42) के रूप में की गई है। युवक की मौत के बाद परिजनो में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक धर्मेंद्र कुशवाहा बीते 11 सितंबर को अपने घर के पास टहल रहा था। इसी बीच एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही धर्मेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर में ही युवक का इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी रविवार की सुबह मौत हो गई। मौत होने के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और इसकी सूचना विजयीपुर थाना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। जहां उसका पोस्टमार्टम कराकर कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुशवाहा मुंबई में रहकर सब्जी बेचता था। 13 तारीख को वापस मुंबई जाने वाला था। इसी बीच 11 सितंबर को हादसा हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, इस मामले में विजयीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें