फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में शराब से भरा पिकअप वाहन पलटा; चालक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 24 Sep 2024 06:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में शराब से लदी पिकअप गाड़ी पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जब्त गाड़ी और बरामद अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के सिधवलिया थानाक्षेत्र के सुपौली पंचायत भवन के पास शराब लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी के पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार देर रात एनएच-27 पर उस समय हुआ जब पिकअप गाड़ी अचानक सड़क पर आई नीलगाय से बचने की कोशिश में असंतुलित होकर पलट गई।

विज्ञापन

 
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेन की मदद से पिकअप को हटाया गया। गाड़ी के नीचे दबे व्यक्ति को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और उसका नाम-पता सत्यापित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें से 1,049.106 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके अलावा, मौके से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
वहीं, चालक की पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। चालक के फोटो को उत्तर प्रदेश के देवरिया और कुशीनगर तथा बिहार के सीवान, गोपालगंज और छपरा के पुलिस थानों में भेजा गया है। इसके साथ ही स्थानीय सोशल मीडिया समूहों में भी फोटो भेजकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक चालक की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके साथ ही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अवैध शराब के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें