फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत, रिश्तेदारी से लौट रहे थे घर

Fri, 18 Oct 2024 03:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: बैकुंठपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नदी में डूबने से मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थानाक्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मृतक की पहचान गोपालगंज नगर थानाक्षेत्र के रामनाथ शर्मा मार्ग निवासी अनिल कुमार सिन्हा के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रामनाथ शर्मा मार्ग निवासी अनिल कुमार सिन्हा अपनी बाइक से बैकुंठपुर थानाक्षेत्र के लाला छपरा में अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। रिश्तेदारी से वापस लौटने के दौरान शीतलपुर गांव के पास नदी के किनारे चले गए। जहां अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में डूबने लगे। आसपास किसी के न होने के कारण वह उसी में डूब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बैकुंठपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। साथ ही परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख विलाप करने लगे।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में बैकुंठपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नदी में डूबने से मौत होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें