फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छपरा में बाइक से जा रहा था शख्स... तभी सामने 11 फीट लंबा अजगर देख गिर पड़ा; ग्रामीणों ने उठाया ये कदम

Wed, 25 Sep 2024 04:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से जीव-जंतुओं के रेस्क्यू का काम लगातार चल रहा है। ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ा गया और वन संरक्षण अधिनियम के तहत उसे सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विशालकाय अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा जिले में एक विशालकाय 11 फीट लंबा अजगर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना रिविलगंज प्रखंड के महम्मदपुर गांव स्थित ब्रह्मस्थान के पास की है। जहां रात के समय सड़क पर मोटरसाइकिल चला रहे शिवनाथ कुमार राय के सामने अचानक यह अजगर आ गया। अजगर को देख मोटरसाइकिल सवार घबराकर बाइक से गिर पड़ा और जान बचाने के लिए वहां से भाग खड़ा हुआ। उसकी जोरदार चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने अजगर को पिंजरे में किया बंद
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पहुंची भीड़ अजगर को देखकर दंग रह गई। कुछ लोग उसे मारने की बात कर रहे थे, तो कुछ उसे भागने देने की सलाह दे रहे थे। हालांकि, बाद में ग्रामीणों ने अजगर को नुकसान न पहुंचाने का फैसला लिया। लाठी-डंडों की मदद से अजगर को काबू में किया गया और उसे एक पिंजरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

 
बाढ़ के कारण अजगर निकला सड़क पर
सारण जिले में हाल ही में आई बाढ़ के चलते कई जीव-जंतु पानी के बहाव में अन्य इलाकों में पहुंच गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ के पानी से कई विषैले जीव-जंतु भी प्रभावित क्षेत्रों में देखे जा रहे हैं। वन रक्षक अधिकारी रामसुंदर ने बताया कि महम्मदपुर गांव के पास सोंधी नदी से आए पानी के कारण यह अजगर सड़क पर आ गया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

 
वन विभाग की ओर से शुरू की गई रेस्क्यू प्रक्रिया 
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से जीव-जंतुओं के रेस्क्यू का काम लगातार चल रहा है। ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ा गया और वन संरक्षण अधिनियम के तहत उसे सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें