फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब, बेटे का ताबूत देख बेसुध हुई मां

Wed, 25 Nov 2026 08:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

जम्मू के अरनिया सेक्टर में तैनात बीएसएफ कांस्टेबल देवानंद मांझी की गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर सारण के कटसा गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग उमड़े। डोरीगंज श्मशान घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

विज्ञापन
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के अरनिया सेक्टर स्थित निकोवाल पोस्ट पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 22 वर्षीय कांस्टेबल देवानंद मांझी की गोली लगने से मौत हो गई। वह भेल्दी थाना क्षेत्र के कटसा गांव निवासी कामेश्वर मांझी के पुत्र थे। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात जवान देवानंद मांझी निकोवाल पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सर्विस राइफल से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य जवानों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी। गोली चलने की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। बीएसएफ के अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

बेटे का पार्थिव शरीर देखते ही बेसुध हुई मां

विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर कटसा गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अपने जवान बेटे का ताबूत देखते ही मां रीता देवी बेसुध होकर गिर पड़ीं। भाई श्रवण कुमार ताबूत के पास सिर पर हाथ रखकर बिलखते रहे। वहीं, बहनों कविता और बबीता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। जवान की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया।

डोरीगंज श्मशान घाट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
भेल्दी थाना परिसर से जब जवान का पार्थिव शरीर सैनिक वाहन से अंतिम संस्कार के लिए डोरीगंज श्मशान घाट रवाना हुआ तो हजारों लोग बाइक और अन्य वाहनों से तिरंगा लेकर काफिले में शामिल हो गए। डोरीगंज श्मशान घाट पर एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जवानों ने दिवंगत बीएसएफ कांस्टेबल देवानंद मांझी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दुख की घड़ी में राजद नेत्री रोहिणी आचार्य, पूर्व मंत्री एवं गड़खा विधायक सुरेंद्र राम, राजद जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख सुनील राय और मुखिया गौतम कुमार साह ने जवान के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें