फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: 'बिहार का भविष्य इस चुनाव में तय होगा', सीवान में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Mon, 03 Nov 2025 04:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Election: गडकरी ने कहा कि बिहार में बुद्ध सर्किट के लिए 10,000 करोड़ की लागत से फोरलेन और सिक्सलेन सड़कें बनाई जा रही हैं। साथ ही अयोध्या, चारधाम और कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक सड़क नेटवर्क को नया रूप दिया गया है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर हाई स्कूल मैदान में रविवार को एनडीए उम्मीदवार विश्व प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल किसी प्रत्याशी की तकदीर नहीं, बल्कि बिहार की जनता के भविष्य का निर्धारण करने वाला चुनाव है।

विकास की शर्तें: सड़क, बिजली, पानी और रोजगार

विज्ञापन

गडकरी ने कहा कि बिहार में अच्छी सड़कें, 24 घंटे बिजली, किसानों को सिंचाई और युवाओं को रोजगार तभी मिल सकता है, जब राज्य में मजबूत सरकार बने। उन्होंने कहा कि बिहार में उपजाऊ भूमि और प्रचुर जल संसाधन होने के बावजूद किसान अपनी फसल का उचित लाभ नहीं पा रहे हैं। राज्य का सर्वांगीण विकास दो स्तंभों पर टिका है, पहला उद्योगों की स्थापना और दूसरा कृषि में प्रगति।

कृषि संकट और समाधान का रास्ता
केंद्रीय मंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि गेहूं सस्ता है लेकिन ब्रेड और बिस्किट महंगे हैं, फल सस्ते हैं पर जूस महंगा है। किसानों को फसल का उचित मूल्य तभी मिलेगा, जब गांव-गांव में प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) उद्योग लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार का मखाना विमान में 4000 प्रति किलो बिकता है, जबकि स्थानीय बाजार में 20-25 किलो। अगर प्रसंस्करण इकाइयां लगेंगी तो किसानों की आय कई गुना बढ़ेगी।

विज्ञापन


पढे़ं: शाहपुर में चुनावी हिंसा, भाजपा और राजद समर्थकों में भिड़ंत; लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट

किसानों को 'ऊर्जादाता' बनाने की दिशा में कदम
गडकरी ने बताया कि मोदी सरकार का लक्ष्य किसानों को केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता बनाना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहन चल रहे हैं। पेट्रोल ₹120 प्रति लीटर है, जबकि एथेनॉल 65 लीटर में मिल जाता है। औसतन कीमत 25 प्रति लीटर आती है। नागपुर–जबलपुर मार्ग पर चावल की भूसी से डामर तैयार किया गया है। पानीपत में इंडियन ऑयल का प्लांट पराली से एथेनॉल, बायो-बिटुमेन और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल बना रहा है।

बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति का वादा
गडकरी ने कहा कि बिहार को अमेरिका जैसी सड़कें देने का सपना साकार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में मुंबई में 55 फ्लाईओवर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और वर्ली-बांद्रा सी-लिंक बनाए गए। बिहार में भी गोरखपुर–कोलकाता मार्ग समेत 40,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तैयार की थी, जो आज भी ग्रामीण भारत की सबसे लोकप्रिय योजना है।

आध्यात्मिक सर्किट से राष्ट्रीय कनेक्टिविटी तक

विज्ञापन

गडकरी ने कहा कि बिहार में बुद्ध सर्किट के लिए 10,000 करोड़ की लागत से फोरलेन और सिक्सलेन सड़कें बनाई जा रही हैं। साथ ही अयोध्या, चारधाम और कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक सड़क नेटवर्क को नया रूप दिया गया है। सभा के अंत में गडकरी ने जनता से एनडीए उम्मीदवार विश्व प्रताप सिंह को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को विश्वस्तरीय सड़कों वाला समृद्ध राज्य बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें