फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: छपरा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोलीबारी, दो युवक घायल; एक पीएमसीएच पटना रेफर

Mon, 03 Nov 2025 03:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar Crime: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि दोनों घटनाओं के मामले में संबंधित थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव की घटना आपसी विवाद से जुड़ी है, जबकि दाउदपुर थाना क्षेत्र के बड़वा गांव में दो पट्टीदारों के बीच विवाद के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा जिले के छपरा में सोमवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। दोनों ही मामलों में आपसी विवाद को लेकर गोली चलाई गई। एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है, जबकि दूसरा युवक फिलहाल छपरा सदर अस्पताल में इलाजरत है।

इस संबंध में सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि दोनों घटनाओं के मामले में संबंधित थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव की घटना आपसी विवाद से जुड़ी है, जबकि दाउदपुर थाना क्षेत्र के बड़वा गांव में दो पट्टीदारों के बीच विवाद के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है।

पहली घटना 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में पिछले दो दिनों से चल रहे आपसी विवाद में सोमवार की सुबह गोली चल गई। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश सिंह के पुत्र कुंदन सिंह और विजय सिंह के पुत्र छोटू सिंह तथा विवेक सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान छोटू सिंह ने फायरिंग कर दी, जिससे कुंदन सिंह का दोस्त अमन कुमार (19 वर्ष), पिता उमेश साह, निवासी सूतीहार (थाना-डेरनी) गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन कुमार अपनी मां के साथ भावलपुर गांव में रह रहा था। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत मढ़ौरा पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए आगे इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया।

पढे़ं: 18 साल में नहीं बनी 200 मीटर सड़क, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं

दूसरी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के बड़वा गांव की है, जहां दो पट्टीदारों के बीच ईंट-पत्थर चलाने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। घायल युवक राजकुमार सिंह (30 वर्ष), पिता संजय सिंह, निवासी बड़वा गांव ने बताया कि पड़ोसी अशोक सिंह उर्फ बेचन के पुत्र सूरज प्रताप ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू किया था। विरोध करने पर उसने हथियार से फायरिंग कर दी। राजकुमार सिंह को दो गोलियां लगीं।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल एकमा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल वहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों घटनाओं को लेकर मढ़ौरा और दाउदपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें