फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चुनाव से पहले मंडलकारा का निरीक्षण करने पहुंचे जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सभी वार्डों की हुई गहन जांच

Sat, 21 Jun 2025 04:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तरुण वार्ड, पुरुष वार्ड एवं वृद्ध वार्ड का भी निरीक्षण किया और बंदियों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान न्यायिक टीम ने पाकशाला, लिगल एड क्लिनिक, अस्पताल, विभिन्न वार्डों एवं कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मंडलकारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी चुनाव को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सीवान, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सीवान के सचिव द्वारा मंडल कारा (मॉडल जेल) का निरीक्षण किया गया। जेल में न्यायिक अधिकारियों के आगमन की सूचना मिलते ही बंदियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान कारा की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।

न्यायिक अधिकारियों ने महिला खंड में जाकर महिला बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इसके अलावा, कारा अस्पताल में इलाजरत बंदियों से मिलकर उनका हालचाल जाना और चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तरुण वार्ड, पुरुष वार्ड एवं वृद्ध वार्ड का भी निरीक्षण किया और बंदियों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान न्यायिक टीम ने पाकशाला, लिगल एड क्लिनिक, अस्पताल, विभिन्न वार्डों एवं कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पढ़ें: शिक्षकों की मांगों को लेकर धरने पर बैठे MLC, कहा– शिक्षकों को मजदूर बना दिया, CBI जांच की उठी मांग

न्यायाधीश ने कारा परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और जेल को सुधारगृह के रूप में विकसित करने हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल कारा के अधीक्षक, उपाधीक्षक, कारा चिकित्सक, सहायक अधीक्षक सहित अन्य कारा कर्मी भी मौजूद रहे। इस संबंध में जानकारी सीवान जेल अधीक्षक द्वारा प्रेस के माध्यम से दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें