फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सीवान में बेखौफ बदमाशों का कहर! पेट्रोल पंप पर नोजलमैन को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 19 Sep 2025 08:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Crime: स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इस पेट्रोल पंप के मालिक और जिला पार्षद पति छोटेलाल पर अपराधियों ने गोली चलाई थी। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीब नगर गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की शाम अपराधियों ने ताबड़तोड़ हमला कर नोजलमैन को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नोजलमैन की पहचान मोतिहारी जिले के टिकुलिया निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र रंगीला यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों ने घायल को तुरंत सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल रंगीला यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पेट्रोल लेने आए। पेट्रोल देने के बाद जब उसने पैसे मांगे तो बदमाशों ने अचानक पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चला दी। रंगीला ने बचाव की कोशिश की, लेकिन गोली उसके दाहिने हाथ में लग गई।

विज्ञापन


पढ़ें: गयाजी में मनाई गई पितृ दीपावली, तीर्थयात्रियों ने जलाएं सैकड़ों घी के दीये; मनाई गई खुशी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इस पेट्रोल पंप के मालिक और जिला पार्षद पति छोटेलाल पर अपराधियों ने गोली चलाई थी। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें