फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: गोपालगंज में शिक्षक के बेटे का अपहरण, लाखों रुपये की मांगी गई फिरौती, सदमे में परिजन

Thu, 15 Aug 2024 05:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

बिहार के गोपालगंज में एक स्कूली छात्र का अपहरण हो गया है। छात्र को अगवा करने के बाद अपहर्ताओं ने परिजनों को फोन कर लाखों रुपये की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले में विजयीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में एक स्कूली छात्र का अपहरण हो गया है। छात्र को अगवा करने के बाद अपहर्ताओं ने परिजनों को फोन कर लाखों रुपये की फिरौती मांगी है। फिरौती मांगे जाने के बाद परिजन काफी सदमें हैं। पूरी घटना विजयीपुर थाना के जगदीशपुर का है, जहां एक टीचर के बेटे को अगवा कर लिया गया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि जिले के विजयीपुर थाना के सारूपाई मिडिल स्कूल के शिक्षक अशोक कुमार मांझी के बेटे हेमंत कुमार का अपहरण बदमाशों ने किया है। फिरौती मांगे जाने के बाद परिजनों ने इस बात की जानकारी विजयीपुर पुलिस को दी, जिसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बेटे के अपहरण से अशोक मांझी और उनका पूरा परिवार काफी सदमे में है और पुलिस से सकुशल बरामद किए जाने की मांग कर रहे हैं।

वहीं, परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद पुलिस टेक्नीकल सेल के माध्यम से छात्र का कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही जिस नंबर से फोन कर अपहृत द्वारा फिरौती की मांग की गई है, उन सभी नंबर का पता लगाने में जुट गई है। वहीं, पुलिस की कुछ अन्य टीम बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें