फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: 10 दिन के अंदर तीसरी हत्या से दहला सिवान, कनपटी पर सटाकर युवक को मारी गोली

Tue, 25 Jun 2024 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान

सार

बिहार के सिवान में अपराधियों का तांडव जारी है। 10 दिन के अंदर तीसरी हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवान में एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी है। आपको बता दें कि जिले में आज कल अपराधी काफी सक्रिय हैं और ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के अकील टोला बघौत बाबा के स्थान के समीप हरकेश्पुर निवासी युवक किसी काम से गया हुआ था। जहां पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उसके कनपटी पर बंदूक सटाकर उसको गोली मार दी और अपराधी फरार हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि आसपास के लोगों की मदद से घायल को पास के ही पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील कुमार हरकेश पुर निवासी के रूप में हुई है। सुनील पेशे से प्लंबर का काम करता था, उसके परिजनों का कहना है कि उसे दो-तीन दिन से लगातार हत्या की धमकी मिल रही थी, जिसकी सूचना उसने महाराजगंज थाना को भी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आज यह गोलीबारी की घटना घटित हो गई।

10 दिन में तीसरी हत्या
आपको बता दें कि जहां एक तरफ नीतीश कुमार सुशासन की सरकार होने का दावा करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अपराधी लगातार इसको चुनौती दे रहे हैं। सिवान जिले में 10 दिन के अंदर यह तीसरी हत्या है, जिससे खासकर व्यवसायी लोगों में काफी दहशत का माहौल कायम है। करीब 10 दिन पहले दरौंदा निवासी युवक कोचिंग पढ़कर आ रहा था। तभी उसको गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। फिर चार पांच दिन पहले सीवान के महादेवा निवासी गोल्डन माझी की सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार उसकी हत्या कर दी गई थी। आज यह तीसरी घटना महाराजगंज में पलंबर मिस्त्री को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
महाराजगंज में पलंबर मिस्त्री की हत्या के पूरे मामले पर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया गया है। परिजनों के फर्द बयान पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें