फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोपालगंज में गन्ने के खेत में मिला सिरकटा शव, बाइक बरामद; हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी पुलिस

Sat, 13 Jun 2026 11:27 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: गोपालगंज के विशंभरपुर इलाके में गन्ने के खेत से एक युवक का सिरकटा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मुस्तफा के रूप में हुई है। पास से लावारिस बाइक भी मिली है और पुलिस FSL जांच व कॉल डिटेल्स के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां विशंभरपुर थाना क्षेत्र के दियरा इलाके में एक गन्ने के खेत से एक युवक का सिरकटा शव बरामद किया गया है। इस खौफनाक मंजर को देखने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन


शिनाख्त के बाद खुला हत्या का राज
शुरुआत में शव की पहचान मुश्किल बनी हुई थी, क्योंकि बेरहमी से सिर को धड़ से अलग कर दिया गया था। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और छानबीन के बाद मृतक की पहचान कर ली गई है। मृतक युवक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया बाजार गांव निवासी मुस्तफा के रूप में हुई है। शिनाख्त होने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

घटनास्थल पर मिली लावारिस बाइक 
घटना की जानकारी तब हुई जब ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक अज्ञात शव को देखा। घटनास्थल के ठीक पास ही एक लावारिस हालत में मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जो आशंका जताई जा रही है कि मृतक की ही है।सूचना मिलते ही विशंभरपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मामले की संवेदनशीलता और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की विशेष टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट, खून के धब्बे और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं, ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल; अगवा हुए युवक को पटना पुलिस ने बचाया
विज्ञापन


कहीं और हत्या कर शव को खेत में फेंका?
पुलिस के शुरुआती विश्लेषण और घटनास्थल के हालातों को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी अन्य जगह पर की गई है। अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने और अपनी पहचान छुपाने के उद्देश्य से सिर को धड़ से अलग कर दिया और शव को छुपाने के लिए विशंभरपुर के दियरा स्थित गन्ने के खेत को चुना। फिलहाल, पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स और इनपुट के आधार पर संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस नृशंस हत्याकांड ने स्थानीय कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, और ग्रामीण जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें