फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'ना' बोलने की मिली सजा, मालिक को मारने आए थे हमलावर, ड्राइवर को बना दिया गोली का निशाना

Sun, 29 Mar 2026 08:03 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान

सार

Bihar News: सिवान में शराब माफियाओं की रंजिश में मालिक को निशाना बनाने पहुंचे बदमाशों ने गलती से टेम्पो चालक को गोली मार दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवान जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब आम लोगों की जान सरेआम निशाना बन रही है। जीरादेई थाना क्षेत्र के तितरा बाजार के समीप शनिवार की रात अपराधियों ने एक टेम्पो चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल चालक की पहचान ठेपहा राजाराम निवासी चंद्रमा प्रजापति के पुत्र विजय कुमार प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विजय तितरा बाजार निवासी मोहित कुमार पटेल का टेम्पो चलाता है और तितरा से बड़का मांझा के बीच सवारी ढोता है।

विज्ञापन


स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बनाया निशाना
घटना के संबंध में घायल चालक ने बताया कि वह रात में अपने मालिक के दरवाजे पर टेम्पो खड़ा कर रहा था, तभी सफेद रंग की स्कॉर्पियो पर सवार चार बदमाश पहुंचे और बिना कुछ कहे गोली चला दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।

'मुझे मारने आए थे बदमाश' 
इधर, टेम्पो मालिक मोहित कुमार पटेल ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि हमलावर असल में उसे मारने आए थे, लेकिन गलती से उसके चालक को गोली मार दी गई। उसने आरोप लगाया कि कुछ शराब माफियाओं से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। माफियाओं ने उससे अवैध शराब की ढुलाई कराने का दबाव बनाया था, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। मोहित का कहना है कि इनकार करने पर उसे पहले ही जान से मारने की धमकी दी गई थी और अब उसी का नतीजा यह गोलीकांड है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: LPG Crisis: DMCH में गैस किल्लत से मरीजों की थाली से गायब हुई रोटी, भात-दाल का सहारा, बाजार से मिठाइयां लापता
विज्ञापन


पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक शराब माफिया और अपराधी आम लोगों को यूं ही निशाना बनाते रहेंगे और पुलिस सिर्फ घटना के बाद ही सक्रिय होती रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें