फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पहुंचे गोपालगंज, विद्यालयों का कर रहे निरीक्षण

Thu, 07 Mar 2024 12:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बुधवार की देर रात गोपालगंज पहुंचे, जहां शिक्षा विभाग के पदाधिकारीयों ने उनका बुके देकर स्वागत किया। फिर गुरुवार की सुबह थावे डायट सेंटर पहुंचे। 
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव केके पाठक पहुंचे गोपालगंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत केके पाठक थावे स्थित डायट में पहुंचे थे। उनके आगमन के पूर्व डायट में थावे में चहलकदमी देखने को मिली। जैसे ही वे डायट पहुंचे वैसे ही अधिकारियों और मौजूद शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से संवाद किया।

विज्ञापन




अधिकारियों को दिये कई दिशा-निर्देश
केके पाठक ने प्रशिक्षणार्थियों के साथ ही डायट कैंपस का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण के लिए आये शिक्षकों के रहने, खाने समेत कई मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं डायट का साफ सफाई व स्वच्छ पानी को लेकर भी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सभी शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद है। अपर मुख्य सचिव डायट थावे, बुनियादी थावे, मध्य विद्यालय बृंदावन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाखोपाली की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें