गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक युवक को सिर में गोली मार दी गई। घटना मीरगंज थाना अंतर्गत जिगना तोताराम टोला की है। घायल युवक की पहचान जंग बहादुर यादव के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
क्या है पूरा मामला?
देर रात सोते समय किया हमला
परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार रात में अपने घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उस पर हमला कर दिया और सीधे सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जब तक बाहर निकले, हमलावर फरार हो चुके थे। संतोष खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।
अस्पताल में जीवन-मौत की जंग
परिजनों ने पाटीदारों पर लगाया आरोप
घायल के बड़े भाई राम किशोर यादव ने इस हमले के पीछे स्पष्ट रूप से अपने पाटीदारों का हाथ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसियों के साथ जमीन को लेकर पहले से रंजिश चल रही थी और इन्हीं लोगों ने साजिश के तहत संतोष की हत्या करने की नियत से गोली मारी है।
ये भी पढ़ें: मैट्रिक में कम नंबर या कुछ और? घर से लापता हुई किशोरी का कुछ घंटों बाद तालाब में मिली लाश, रहस्य गहराया