फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: इंटर परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की संदिग्ध मौत, क्या सड़क हादसे में हुई मौत या दूसरी घटना का दावा सही?

Thu, 05 Feb 2026 09:32 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: छपरा में इंटर परीक्षा देकर लौट रहे 17 वर्षीय सचिन यादव की एनएच-722 पर मौत हो गई। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है, जबकि साथ आए युवक ने मारपीट के बाद गिराने का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
शोक में डूबे मृत छात्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना 5 फरवरी को छपरा–मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 722 पर अलोनी बाजार के समीप कमालपुर चीमनी के सामने हुई। मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना ब्राह्मणटोली निवासी राम कुमार यादव के 17 वर्षीय पुत्र सचिन यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
अज्ञात वाहन की चपेट में आने की सूचना
जानकारी के अनुसार, सचिन अमनौर प्रखंड अंतर्गत रायपुरा जेएम उच्च विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गड़खा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
 
परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी
बताया गया कि रिविलगंज प्रखंड के कचनार गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों का परीक्षा केंद्र अमनौर के रायपुरा स्कूल में बनाया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र अपने-अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

 
साथी छात्र ने लगाया मारपीट का आरोप
हालांकि इस घटना को लेकर मृतक के साथ मोटरसाइकिल से आ रहे युवक रितेश कुमार ने अलग दावा किया है। उसने बताया कि पुराने विवाद को लेकर गोदना मठिया गांव निवासी मोनू, सुजीत और एक अन्य युवक एनएच पर मोटरसाइकिल से इंतजार कर रहे थे। रितेश के अनुसार, सचिन को जान से मारने की नीयत से ये लोग पीछे से आए और चलती मोटरसाइकिल के पास आकर बेल्ट और फाइटर से हमला करने लगे।

पढ़ें- Bihar: परीक्षा केंद्र जा रहे बाइक सवारों को बेकाबू ऑटो रिक्शा ने मारी टक्कर; चाचा का पैर टूटा, भतीजा गंभीर
 
गिरने के बाद अज्ञात वाहन की चपेट में आने का दावा
रितेश का कहना है कि सचिन, जो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था, उसे बेल्ट से मारा गया और पैर से ठोकर लगाकर सड़क पर गिरा दिया गया। इसके बाद वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने यह भी कहा कि सड़क से गुजर रहे लोग घटना को देखते रहे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।
विज्ञापन

 
परिजनों में कोहराम, अस्पताल पहुंचे लोग
घटना की सूचना मिलते ही सचिन के परिजन सदर अस्पताल छपरा पहुंच गए, जहां परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें