फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रोजी-रोटी की तलाश बनी मौत का सफर, गुजरात में पाइपलाइन में दबकर बिहार के युवक की मौत

Sat, 28 Mar 2026 12:45 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News: गुजरात में पाइपलाइन प्रोजेक्ट के दौरान मिट्टी धंसने से गोपालगंज के भोरे निवासी सफी आलम की मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया और परिजनों ने मुआवजे व आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजी-रोटी की तलाश में सात समंदर पार या परदेस जाने वाले मजदूरों के साथ होने वाले हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला गुजरात से सामने आया है, जहां पाइपलाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से गोपालगंज जिले के भोरे के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार सुबह जैसे ही युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया।

कैसे घटी घटना?

विज्ञापन

मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के शुक्ल डूमर गांव निवासी सफी आलम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सफी गुजरात में पाइपलाइन प्रोजेक्ट में वेल्डर के रूप में कार्यरत था। बीते 26 मार्च को वह जमीन के नीचे पाइपलाइन की वेल्डिंग कर रहा था, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। सफी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह मलबे में दब गया। अन्य सहयोगी कर्मियों ने जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

मृतक के कंधों पर थी परिवार की जिम्मेदारी
परिजनों ने बताया कि सफी अपने दो भाइयों में छोटा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। वह हाल ही में शब-ए-बारात के मौके पर घर आया था और त्योहार मनाकर वापस काम पर लौटा था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह आखिरी बार अपने परिवार से मिल रहा है। सफी के पीछे उसकी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीवान में रामनवमी मेले में महापाप, स्कूल ड्राइवर ने छात्रा से किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग
शनिवार सुबह जब एम्बुलेंस सफी का शव लेकर गांव पहुंची, तो पूरे शुक्ल डूमर गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों की करुण पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि अनाथ हुए बच्चों का भविष्य संवारा जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें