फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोपालगंज में चाकूबाजी में घायल युवक की मौत के बाद बवाल, एनएच-27 जाम, 10 अप्रैल को हुआ था जानलेवा हमला

Fri, 24 Apr 2026 09:28 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में चाकूबाजी में घायल युवक नितिन शर्मा की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव गांव पहुंचते ही लोगों ने एनएच-27 को जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
एनएच पर जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में उस वक्त तनाव व्याप्त हो गया, जब चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक नितिन शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार देर शाम लखनऊ में अंतिम सांस लेने के बाद जैसे ही नितिन का शव शुक्रवार को उसके पैतृक गांव बलथरी पहुंचा, ग्रामीणों और परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग एनएच-27 को जाम कर दिया और टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 
हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ था युवक
घटना की शुरुआत 10 अप्रैल को हुई थी, जब आपसी विवाद को लेकर कुछ बदमाशों ने नितिन शर्मा पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस हमले में नितिन बुरी तरह घायल हो गया था। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया था। पिछले दो सप्ताह से वह अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहा था, लेकिन गुरुवार शाम उसकी मृत्यु हो गई।

शव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम
जैसे ही एंबुलेंस शव लेकर गांव पहुंची, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने एनएच-27 के दोनों किनारों को अवरुद्ध कर दिया। आक्रोश का आलम यह था कि सड़क के बीचों-बीच टायर जलाकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पीड़ित परिवार ने मृतक के परिजनों के लिए सरकारी मुआवजे और आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दरभंगा एम्स के आसपास बसने जा रही नई दुनिया, ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर मिथिला ग्रीनफील्ड टाउनशिप की तैयारी
विज्ञापन


जाम से यातायात प्रभावित, पुलिस ने संभाला मोर्चा
सड़क जाम होने के कारण एनएच-27 पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही कुचायकोट थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें