फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा एम्स के आसपास बसने जा रही नई दुनिया, ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर मिथिला ग्रीनफील्ड टाउनशिप की तैयारी

Fri, 24 Apr 2026 09:19 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: दरभंगा में प्रस्तावित मिथिला ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इस योजना के तहत बहादुरपुर, हनुमाननगर और केवटी प्रखंड के 102 गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां लगभग 12 हजार एकड़ क्षेत्र में आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
Photo Title - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दरभंगा में प्रस्तावित मिथिला ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत दरभंगा के बहादुरपुर, हनुमाननगर और केवटी प्रखंड के कुल 102 गांवों को चिन्हित किया गया है। लगभग 12 हजार एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली इस टाउनशिप को शहर के विस्तार और आधुनिक शहरी सुविधाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक को लेकर उठे सवाल
परियोजना क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री पर 31 मार्च तक रोक लगाए जाने के फैसले को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रमंडलीय चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि अचानक जरूरत पड़ने पर जमीन बेचने की बाध्यता भी होती है। ऐसे में पूर्ण प्रतिबंध से आम लोगों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, संगठन ने टाउनशिप विकास के फैसले को सराहनीय भी बताया है।

चयनित गांवों में तेजी से हो रही पहचान और सर्वे
टाउनशिप के लिए बहादुरपुर के 17 राजस्व गांवों के साथ-साथ हनुमाननगर और केवटी प्रखंड के गांवों को भी शामिल किया गया है। फूलबरिया, जलबार, महनौली, दलौर, सोभन, भरोल, चांडी, गोढ़ियारी, बलिया और तालपुपरी जैसे गांव इस योजना के दायरे में हैं। इसके अलावा शहर से सटे शुभंकरपुर और रत्नोपट्टी जैसे इलाकों को भी जोड़ा गया है। प्रशासन इन क्षेत्रों में सर्वे और अन्य प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय प्रतिनिधियों ने जताई विकास की उम्मीद
जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव चौधरी ने ग्रीनफील्ड टाउनशिप को दरभंगा के लिए बड़ा अवसर बताया है। उनका कहना है कि जमीन की खरीद-बिक्री पर अस्थायी रोक से भविष्य में जमीन मालिकों को बेहतर लाभ मिल सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परियोजना ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर दरभंगा के शहरी विकास को नई दिशा देगी।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में आज बहुमत प्रस्ताव पेश करेंगे सम्राट चौधरी; क्या-क्या होगा आज?
विज्ञापन


एम्स के आसपास विकसित होगा टाउनशिप क्षेत्र
जिलाधिकारी कौशल कुमार के अनुसार, निर्माणाधीन एम्स के आसपास के इलाके को टाउनशिप के रूप में विकसित करने की योजना है। शोभन, बलिया मौजा और चांडी गांव के क्षेत्रों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। प्रशासन द्वारा इन इलाकों में निर्माण कार्य और जमीन की खरीद-बिक्री पर फिलहाल रोक लगाई गई है, ताकि परियोजना को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें