फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: काम करने के बाद छत पर सोया मजदूर सुबह नहीं उठा, अस्पताल ले जाते समय मौत; इलाके में सनसनी

Mon, 06 Jul 2026 03:08 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण के अकिलपुर थाना भवन निर्माण स्थल पर काम कर रहे झारखंड निवासी 40 वर्षीय मजदूर जगदीश मंडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोग सांप के डसने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के गंगा दियारा क्षेत्र स्थित अकिलपुर थाना के सलहली गांव में निर्माणाधीन नए थाना भवन में काम कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मृतक की पहचान झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के झालर गांव निवासी 40 वर्षीय जगदीश मंडल के रूप में हुई है। वह पाचु मंडल का पुत्र था और अकिलपुर थाना भवन के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। वह अन्य श्रमिकों के साथ निर्माण स्थल पर ही रह रहा था।

विज्ञापन


पढे़ं: अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?

जानकारी के अनुसार, रविवार रात भोजन करने के बाद जगदीश मंडल निर्माणाधीन भवन की छत पर सोने चला गया। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाना शुरू किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि जगदीश मंडल की मौत किसी जहरीले सांप के डसने से हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना की सूचना मृतक के परिजनों और निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें