फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कमाने गया था पंजाब लौटा ताबूत में, बॉयलर विस्फोट ने छीन ली जान, तीन बेटियों का सहारा छिना

Tue, 14 Apr 2026 08:47 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: पंजाब के एपी जैन स्टील प्लांट में हुए बॉयलर विस्फोट में गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के पियरौटा गांव निवासी मजदूर नेपाल शर्मा (48) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसे नेपाल शर्मा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार की तलाश में अपनों से दूर प्रदेश गए एक और मजदूर की भेंट औद्योगिक हादसे ने ले ली। पंजाब के एक स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे ने गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड स्थित पियरौटा गांव में मातम घोल दिया है। लामीचौर पंचायत के पियरौटा गांव निवासी नेपाल शर्मा (48 वर्ष) की मौत की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
नेपाल शर्मा पंजाब के एपी जैन स्टील प्लांट में बतौर श्रमिक कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को प्लांट में काम के दौरान अचानक बॉयलर फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि वहां काम कर रहे नेपाल शर्मा उसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया।

गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
मंगलवार को जब एंबुलेंस से नेपाल शर्मा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो वहां का दृश्य अत्यंत मार्मिक हो गया। परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा। मृतक की पत्नी सावित्री देवी बदहवास होकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। गांव के लोग और सगे-संबंधी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे थे, लेकिन इस दुख की घड़ी में सांत्वना के शब्द भी कम पड़ रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सासामुसा चीनी मिल के फिर से शुरू होने के करीब, रंग ला रही सरकार की पहल, अमेरिका से आई टीम ने देखा हाल
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
नेपाल शर्मा अपने घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार की स्थिति और भी भावुक करने वाली है। उनकी तीन पुत्रियां हैं, जिनमें से अभी केवल एक की शादी हो पाई है। दो बेटियों की शादी और पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी नेपाल के ही कंधों पर थी।प्रदेश में रहकर वे जो भी कमाते थे, उससे धीरे-धीरे परिवार की गाड़ी पटरी पर ला रहे थे, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें