फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS संजीव कुमार सिन्हा बने बिहार SSC के नये चेयरमैन

Thu, 30 Mar 2017 08:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
BSSC
विज्ञापन
बिहार एसएससी के पूर्व चेयरमैन सुधीर कुमार के गिरफ्तारी के बाद संजीव कुमार सिन्हा को बिहार एसएससी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। संजीव कुमार सिन्हा 1986 बैच के अधिकारी हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव वर्तमान में बिहार मानवाधिकार आयोग के सचिव का पदभार भी संभाल रहे हैं। बिहार एसएससी पेपर लीक केस के बाद से ही उनके नये अध्यक्ष बनने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


मालूम हो कि एसएससी की परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल होने के मामले में आयोग के चेयरमैन सुधीर कुमार, सचिव परमेश्वर राम की गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों अफसरों की गिरफ्तारी के बाद विभाग के ओएसडी और आईएएस सीके अनिल भी महीने भर से लापता चल रहे हैं। ऐसे में कार्यालय में कामकाज ठप पड़ चुका था। बीएसएससी की परीक्षा 5 फरवरी को होने वाली थी। परीक्षा के पहले ही आंसर की वायरल होने लगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें