भाजपा नेत्री चांदनी पाण्डेय
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन का अनोखा अंदाज
आक्रोश मार्च के दौरान कारगिल चौक पर महिलाओं का हुजूम था। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेत्री चांदनी पाण्डेय ने खुद को बेड़ियों में कैद कर सांकेतिक रूप से यह दर्शाया कि विपक्ष महिलाओं की प्रगति को जंजीरों में बांधना चाहता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कि मानसिकता का हम पुरजोर विरोध करते हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कराने के लिए पीएम मोदी ने सभी विपक्षी दलों से विनती की कि इस अधिकियम को पास कराना कितना जरुरी है, लेकिन विपक्ष ने अपना मुद्दा बनाकर इस क़ानून का विरोध किया और इस अधिनियम को पास नहीं होने दिया। इससे विपक्ष ने यह साबित कर दिया कि वे लोग नारियों को जंजीरों में जकड़ कर रखेंगे। लेकिन जब तक यह अधिनियम पास नहीं हो जाता हम लगातार संघर्ष करते रहेंगे।