फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : शादीशुदा महिला से फोन पर लव; एक गलती कर ब्लैकमेल हुई, अब सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 06 Aug 2023 11:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

23 साल के युवक ने 35 साल की शादीशुदा महिला को बार-बार फोन किया। पहले तो महिला ने इग्नोर कर दिया। फिर, जब बार-बार कॉल करने लगा तो महिला ने उसका कॉल रिसीव कर लिया। इसके बाद ऐसा करेगा यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा...
विज्ञापन
समस्तीपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर की शादीशुदा महिला के साथ एक हैवान ने घिनौनी हरकत की है। कहानी की शुरुआत मिस कॉल से होती है। 23 साल का युवक 35 साल की शादीशुदा महिला को मिस कॉल करता है। पहले तो महिला ने इस कॉल को इग्नोर कर दिया। फिर, जब बार-बार कॉल आने लगा तो महिला ने उसका कॉल रिसीव कर लिया। उसने युवक ने खुद को उसके पति का रिश्तेदार बताया और उससे फोन पर बात करने लगा। इसके बाद महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन उसके घर आ गया और झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिया। इतना ही नहीं युवक ने इस गंदी हरकत का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने के नाम पर 5 लाख रुपये मांगने लगा। महिला ने जब पांच लाख कैश देने से इनकार कर दिया तो युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


रिश्तेदार होने की बात पर महिला ने अरमान को घर पर मिलने बुलाया
यह घटना फरवरी माह की है। पहले तो महिला लोकलाज के कारण चुप रही। लेकिन, जब वीडियो वायरल हुआ तब उसने साइबर थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने FIR दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से मो. अरमान उर्फ आर्यन (23) नामक युवक को गिरफ्तार किया। समस्तीपुर एसपी ने बताया कि महिला का पति बिहार के बाहर जॉब करता है। वह सास और ननद के साथ घर पर रहती है। महिला ने पूछताछ में बताया कि 4 फरवरी को महिला को एक अज्ञात नंबर से फोन आता है। अंजान नंबर देख महिला फोन नहीं उठा रही थी। बार-बार कॉल आने के बाद महिला ने फोन उठाया तो आर्यन महिला के पति का रिश्तेदार बताकर उससे बात करने लगता है। अब वह बार-बार फोन करने लगा था। फिर उसे प्रेम जाल में फंसाया। फिर महिला से मिलने का जिद करने लगा। रिश्तेदार होने की बात पर महिला ने उसे घर पर मिलने के लिए बुलाया। महिला की सास और ननद को विश्वास में लेकर महिला के कमरे में चला गया।

महिला को वीडियो दिखाकर पांच लाख रुपए की मांग की
एसपी ने बताया कि आरोपी अरमान ने महिला से संबंध बनाने की जिद करने लगा। इस दौरान उसने कहा कि महिला संबंध नहीं बनाएगी तो वह यहीं पर जहर खा लेगा।  फिर उसने महिला से संबंध बना लिया। साथ ही चुपके से इसका वीडियो भी बना लिया। कुछ दिनों बाद आरोपी अरमान ने महिला को वीडियो दिखाकर पांच लाख रुपए की मांग की। महिला ने उसकी मांग पूरी नहीं की तो युवक ने सोशल मीडियो पर वीडियो को वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें