फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कॉल न उठाने से नाराज प्रेमी अपनी प्रेमिका का ही मोबाइल छीनकर भाग निकला; उसने भिजवाया जेल

Sat, 05 Aug 2023 09:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला का मोबाइल छीनने वाला उसका ही प्रेमी निकला। इस कहानी का खुलासा कैसे हुआ वह और भी दिलचस्प है। जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्रों में लगातार मोबाइल छिनैती और चैन स्नैचिंग की घटना सामने आती रहती है। बावजूद इसके छिनैती गिरोह की सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं ही होती हैं। लेकिन मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला का मोबाइल छीनने वाला उसका ही प्रेमी निकला।

विज्ञापन


गुस्से में उठाया ऐसा कदम
जानकारी के मुताबिक, एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के उसके कॉल न करने को लेकर काफी दिनों से नाराज चल रहा था। इस वजह से वह अपनी कथित प्रेमिका का ही मोबाइल छीनकर भाग निकला। उसके बाद पीड़ित महिला ने औराई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने सुंदरखौली गांव के मदन सहनी को आरोपी बनाया है।

प्रेमी और प्रेमिका दोनों हैं शादीशुदा
पूरी घटना जान कर आप भी दंग रह जाएंगे। आरोपी प्रेमी और प्रेमिका दोनों शादीशुदा हैं। प्रेमी के तीन बच्चे हैं, वहीं प्रेमिका भी एक बच्चे की मां है। पिछले दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस दौरान दोनों के बीच मोबाइल फोन पर घंटों खूब सारी बातें होती थीं। लेकिन कुछ दिनों के बाद इसकी भनक परिजन और प्रेमिका के पति को लग गई। उसके बाद प्रेमिका ने अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए अपने प्रेमी से दूरी बनाना शुरू कर दिया। उसका कॉल भी रिसीव करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
महिला पटना के किराए के मकान को खाली कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान प्रेमी को उसके लौटने की भनक लग गई, जिसके बाद वह प्रेमिका का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। वहीं, मामला दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मोबाइल छीनने वाले को पकड़ा। तब इस बात का खुलासा हुआ कि मोबाइल छीनने वाला कोई और नहीं, बल्कि महिला का ही प्रेमी था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें