फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या हो रहा बिहार में?: चाय के बाद अब शराब पीने के लिए ड्राइवर ने रोक दी ट्रेन, इंतजार करते रहे यात्री

Tue, 03 May 2022 12:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर में ट्रेन ड्राइवर को शराब की ऐसी तलब लगी कि उसने हसनपुर बाजार में ट्रेन रोक दी और शराब पीने चला गया।
विज्ञापन
समस्तीपुर में शराब पीने के लिए ड्राइवर ने रोकी ट्रेन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सिवान में पहले चाय की तलब मिटाने के लिए ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी थी लेकिन अब इससे भी एक कदम आगे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर में ट्रेन ड्राइवर को शराब की ऐसी तलब लगी कि उसने हसनपुर बाजार में ट्रेन रोक दी और शराब पीने चला गया। शराब पीने के बाद जब नशा चढ़ने लगा तो वह वहां हंगामा भी करने लगा। इस दौरान ट्रेन लगभग 1 घंटे सात मिनट खड़ी रही। यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा था। कुछ यात्रियों ने तो इस दौरान हंगामा भी किया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी थाना ने किया गिरफ्तार 
ड्राइवर के हंगामे के बाद जब स्थानीय लोग परेशान होने लगे तब उन्होंने जीआरपी थाना को सूचित किया। उसके बाद वहां लगभग आधा दर्जन पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे उप चालक को चाय दुकान से शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार कर थाने लाई। हंगामा कर रहे युवक की पहचान जितवारपुर निवासी शिव सागर राय के पुत्र कर्मवीर प्रसाद यादव के रूप में हुई है। उसकी उम्र 33 साल बताई जा रही है।

राजधानी की क्रॉसिंग की सूचना के बाद ड्राइवर टहलने निकल गया
बताया जा रहा है कि ट्रेन समस्तीपुर से सहरसा जा रही थी जो कि स्टेशन से 4.05 में खुली। इसके बाद 5.41 पर हसनपुर बाजार पहुंची जहां ड्राइवर को सूचना दी गई कि राजधानी की क्रॉसिंग होनी है। इसके बाद फिर क्या था, मौका मिलते ही ड्राइवर ट्रेन से नीचे उतर गया और हसनपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास चाय दुकान में शराब पीने चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें