फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को पहचानने से किया इनकार, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा युवक

Sat, 23 Jul 2022 09:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

युवक ने कहा कि दोनों को तैयारी के दौरान ही प्यार हुआ था जिसके बाद दोनों ने शादी भी की। लेकिन सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
बिहार पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा के एक युवक ने अपनी पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि पत्नी की जैसे ही सरकारी नौकरी लगी उसने पहचानने से इंकार कर दिया। युवक ने बताया कि नौकरी के नाम पर जिस लड़की पर उसने 15 लाख रुपए खर्च कर दिया, अब उसने ही साथ छोड़ दिया।

विज्ञापन


दोनों को तैयारी के दौरान हुआ था प्यार
शख्स ने बताया कि युवती से उसकी मुलाकात हवाई अड्डा मैदान में हुई थी, जहां दोनों दौड़ लगाने जाते थे। शख्स ने बताया कि युवती बिहार पुलिस की तैयारी कर रही थी और वह आर्मी की तैयारी कर रहा था। इस दौरान दोनों के बीच बातें बढ़ीं और प्रेम हो गया और फिर दोनों ने शादी रचा ली। 

सरकारी नौकरी लगी मुझे पहचानने से इनकार कर दिया: पीड़ित युवक
युवक ने कहा कि शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी की बिहार पुलिस में नौकरी लग गई।  नौकरी लगते ही उसने मुझे पति मानने से ही इनकार कर दिया। मैं आनन-फानन में पत्नी से मिलने के लिए समस्तीपुर पहुंच गया लेकिन जब मैंने पत्नी का बदला हुआ रूप देखा तो हैरान रह गया। ऐसा लगा कि मेरे पैरों तले जमीन ही खिसक गई हो। पत्नी ने दुत्कारते हुए मुझे अपना पति मानने से इंकार कर दिया और मेरा नंबर तक ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


मैं इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा हूं: पीड़ित युवक
मेरे साथ धोखा हुआ है। मैं इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा हूं। शादी के दौरान दोनों के परिजन मौजूद थे। अब लड़की बोल रही है कि इस शादी को हम नहीं मानते हैं। सब जगह मैंने आवेदन दिया है लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें