फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भारी बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पटना की हर सड़कें जाम; युद्धस्तर पर चल रहा राहत कार्य

Fri, 08 May 2026 11:00 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : भीषण बारिश और आंधी ने आज राजधानी पटना के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सामान्य से लेकर वीवीआइपी क्षेत्रों में बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जिस वजह से पटना की लगभग सभी सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
पटना में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर में भारी तबाही मचाई। पूरे शहर में अनगिनत पेड़ गिरे जिससे पटना अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह लोगों ने पटना नगर निगम की लापरवाही पर दुःख भी जताया।

विज्ञापन


प्रमुख मार्गों पर थमी रफ्तार
भीषण आंधी की वजह से हाईकोर्ट परिसर, विकास भवन, विद्यापति मार्ग और देशरत्न मार्ग जैसे इलाकों में भी दर्जनों विशाल पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे कई जगहों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दफ्तरों से घर लौट रहे लोग घंटों जाम में फंसे रहे। यारपुर और विधानमंडल के बीच स्थित फ्लाईओवर पर बिजली का पोल टूटकर गिर गया, जिससे पूरे  फ्लाई ओवर पर घंटों भयंकर जाम की स्थिति बनी रही। गाड़ियां घंटों रेंगती रही।
यह खबर भी पढ़ें-बिहार में तेज बारिश और आंधी से भीषण तबाही: पटना समेत कई जिलों में सात लोगों की मौत; सीएम ने जताया दुःख











---

पेड़ गिरने से सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
जाम और मालवा हटाने में जुटा प्रशासन 
पूरे पटना में जेसीबी और आधुनिक कटर मशीनों के साथ निगम कर्मी गिरे हुए पेड़ों और टहनियों को हटाने में जुट गए। नगर निगम ने आम जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक शहर की एक-एक सड़क साफ नहीं हो जाती और स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही, नागरिकों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान पुरानी और जर्जर इमारतों से दूर रहें। बड़े होर्डिंग्स और ऊंचे पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: तेजस्वी यादव का 'इंतजाम' हो गया! कुर्सी पर बैठने के बाद NDA सरकार के मंत्री ने क्या बता दिया?
 
विज्ञापन

आंधी में सड़क पर टूटे पेड़।  - फोटो : अमर उजाला
सहायता के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम 
नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पटना नगर निगम ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यदि आपके क्षेत्र में जलजमाव, पेड़ गिरने या बिजली के खंभों से जुड़ी कोई समस्या है। उन दो नंबर में एक टोल फ्री नंबर 155304 और मोबाइल हेल्पलाइन 9264291339 है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें