फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय घोटाले पर लालू् ने कसा तंज, कहा- हमने चारा खाया तो नीतीश क्या खाये?

Sun, 05 Nov 2017 06:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भागलपुर का सृजन घोटाला बिहार सरकार के गले की फांस बन गया था। अब शौचालय घोटाला के बाद फिर से विपक्ष नीतीश सरकार को घेर रहा है। सृजन के बाद शौचालय घोटाले पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर तंज कसा है।
विज्ञापन


शनिवार को लालू प्रसाद ने एक के बाद एक ट्वीट कर नीतीश को न केवल इन घोटालाओं का आरोपी बताया बल्कि यह सवाल भी पूछा कि अगर चारा घोटाले का चारा लालू ने खाया तो शौचालय घोटाले का आपने क्या खाया।

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि  तथाकथित चारा घोटाले में ये लोग बोलते थे, लालू चारा खा गये। अब शौचालय घोटाले में वो क्या बोलेंगे, नीतीश क्या खा गए।

लालू ने एक और ट्वीट में आरोप लगाया कि नीतीश एनजीओ की मदद से सरकारी ख़ज़ाने की लूट और घोटाले करवा रहे है। उन्होंने कहा कि ''रोज़ घोटाला, घोटाले पे घोटाला, दे मार घोटाला, घोटाला ही घोटाला, महाघोटाला''
विज्ञापन


  तथाकथित चारा घोटाले में ई लोग बोलते थे, लालू चारा खा गए। अब शौचालय घोटाले में वो क्या बोलेंगे, नीतीश क्या खा गए? #ToiletScam — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2017

नीतीश जी बताएं ये ‘अर्चना’ और ‘उपासना’ कौन थीं: तेजस्वी

तेजस्वी यादव
तेजस्वी ने भी सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और पूछा, "नीतीश जी बताएं कि ये ‘अर्चना’ और ‘उपासना’ कौन थीं जिनके नाम पर आपने रेल मंत्री रहते हुए ट्रेनों के नाम रखे थे।" 

जदयू नेताओं ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर तेजस्वी यादव की एक लड़की के साथ फोटो दिखाई, जिसमें शराब की बोलतें भी दिख रही हैं। जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह और अन्य दो अन्य प्रवक्ता नीरज कुमार और निखिल मंडल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। 

जदयू की प्रेस कॉन्फ्रेन्स के बाद राजद नेता तेजस्वी यदव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेन्स किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के इशारे पर जदयू नेताओं ने ये प्रेस कॉफ्रेंस की है।

तेजस्वी ने कहा, "शराब बंदी को लेकर हमने सवाल उठाये थे और उम्मीद थी कि प्रेस कांफ्रेंस में हमारे सवालों का जवाब मिलेगा। लेकिन वो नहीं मिला। मेरी जो तस्वीर दिखाई जा रही है यह साल 2012 में मेरे राजनीति में आने से पहले की है जब मैं क्रिकेट खेला करता था, आईपीएल खेलता था। उस समय क्रिकेटरों की पार्टियां भी होती थीं।

भारत के कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों के साथ मैंने क्रिकेट खेला है। पार्टियों के दौरान कई लोग सेल्फी लेने के लिए आते थे। उनमें से सभी लोगों को मैं नहीं जानता।

एक महिला के साथ सेल्फी खिंचवाना पर किसी के चरित्र पर उंगली नहीं उठाई जा सकती। मेरी एक पुरानी तस्वीर को जारी कर नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की गई है। हम नकारात्मक राजनीति नहीं करेंगे।"  

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निजी हमला करते हुए कहा, "जब नीतीश कुमार रेलमंत्री थे तो उन्होंने अर्चना और उपासना नाम से ट्रेनें चलायी थीं।

खास बात यह है कि इन ट्रेनों को रेलवे बोर्ड की मंजूरी भी मिली थी। हमारा परिवार काफी बड़ा है। दिल्ली में छह-छह बहनें रहती हैं। हमें सब जानकारी है। मुख्यमंत्री जब दिल्ली जाते हैं, तब बिहार भवन में सामान रख कर कहां-कहां जाते हैं, सब पता है। कितनी गाड़ियां बदल कर कहां-कहां जाते हैं। सारी जानकारी है। 
विज्ञापन

हमारे खून की जांच करा लें: जदयू

nitish kumar
बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा था कि जदयू के प्रवक्ताओं के घर शराब की पार्टी होती है और अगर पुलिस वहां छापेमारी करे तो शराब की बोतलें बरामद होंगी।

राजद अध्यक्ष के इस बयान के बाद शुक्रवार को जदयू के तीन प्रवक्ताओं ने पत्रकार सम्मेलन में तेजस्वी यादव का एक लड़की के साथ फोटो भी जारी किया।

उन्होंने कहा था कि लालू प्रसाद किसी के खिलाफ कुछ बोलने से पहले अपना घर देख लें। उन्होंने कहा सवाल पूछा कि नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी दिल्ली जाते हैं तो कहां रहते हैं उन्हें बताना चाहिए।

नीरज कुमार तेजस्वी यादव पर शराब पीने का आरोप लगाया और  "हम लालू को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि वे अपने किसी पैथोलॉजिस्ट से हमारे खून की जांच करा लें। 

​साथ ही लालू हमारे घर की तलाशी लें और हम उनके घर की तलाशी लेंगे। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जनता को पता चल जाएगा कि किसके घर में शराब रहती है।" 

मालूम हो कि तेजस्वी यादव ने बिहार में जहरीली शराब से मौत के बाद शराब माफिया के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेल्फी लेते एक तस्वीर जारी कर कहा था कि शराबबंदी के बहाने मुख्यमंत्री अपनी छवि बना रहे थे और अब छवि सुधारने में लगे हुए हैं।

तेजस्वी ने सवाल उठाया था कि आखिर आरा के जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी राकेश कुमार नीतीश कुमार के ड्राइंग रूम में कैसे पहुंच गया? क्या इस बात की खबर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को भी नहीं थी? इसके बाद से बिहार में निजी हमले का वार-पलटवार शुरू हो गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें