विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, प्रदेश अध्यक्ष राम चंद्र पूर्वे, खुर्शीद मोहसिन और संतोष मांझी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
संतोष मांझी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं। मांझी ने हाल में ही राजग से अलग होकर राजद का हाथ थामा है।
गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के 11 सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। इस बार सीटों का गणित 2012 की तुलना से अलग है। विधान परिषद में एक सीट के लिए 22 वोटों की जरूरत होगी।
ऐसे में 2015 विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीट लाने की वजह से इस बार विधान परिषद में राजद को तीन सीटों का फायदा मिलेगा। इस बार राजद के पास तीन की जगह चार उम्मीदवार उतारने का मौका मिला है।