फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritu Jaiswal : कौन हैं भाजपा में आईं रितु जायसवाल? आते ही BJP का नाम बदल डाला, फिर खुद भी हंसने लगीं

Tue, 26 May 2026 09:33 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : वह उस समय अति उत्साहित थीं या नर्वस, यह तो वाही समझें। लेकिन इस घटना के कारण सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। हालांकि कुछ ही देर में वह मुखर रूप से अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मुझे डर नहीं लगता।
विज्ञापन
रितु जायसवाल और संजय सरावगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति से एक दिलचस्प वाकया सामने आया। राष्ट्रीय जनता दल का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं तेजतर्रार नेत्री रितु जायसवाल भाजपा का सदस्य बनने के वक्त मंच पर ही अपनी नई पार्टी का नाम भूल गईं। नाम भूलने के बाद रितु जायसवाल मंच पर ही हंसने लगीं, जिससे वहां मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी  कुछ पल के लिए असहज हो गए। इसके बाद संजय सरावगी ने किसी तरह बात संभाली।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार पुलिस के छह सीनियर आईपीएस अधिकारी केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, IG रैंक के लिए हुए चयनित

इस वजह से होने लगी ट्रोल
आज मंगलवार को रितु जायसवाल भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी में शामिल होने के बाद जैसे ही रितु जायसवाल ने माइक संभाला और बोलना शुरू किया, वह अपनी नयी पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी का पूरा नाम ही भूल गई। उन्होंने कहा कि मैं आज भारतीय जनता.... इतना बोलकर वह अचानक रुक गईं। फिर उनके बिलकुल पास बैठे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित अन्य लोग उनको देखने लगे। संजय सरावगी ने बिना देर किए रितु की बात को पूरा करते हुए कहा- पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: बिहार में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया होगी हाईटेक, मल्टी पोस्ट EVM पर विशेष प्रशिक्षण शुरू

राजद में संभाल चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारी
रितु जायसवाल की गिनती बिहार की तेजतर्रार महिला नेताओं में होती है। भाजपा में आने से पहले वे राजद में काफी सक्रिय थीं। तेजस्वी यादव ने उन्हें महिला राजद की कमान सौंपी थी। राजद के टिकट पर उन्होंने शिवहर सीट से 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन वह जदयू की उम्मीदवार लवली आनंद से हार गईं। 2025 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने उनको टिकट नहीं दिया तब उन्होंने पार्टी से बगावत कर परिहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वहां भी उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी। लगातार दो हार के बाद से ही रितु जायसवाल अपने राजनीतिक भविष्य के लिए नया ठिकाना तलाश रही थीं। आखिरकार भाजपा के साथ उनकी बात बनी, लेकिन भाजपा में शामिल होने के दौरान पहले ही दिन हुई इस चूक की वजह से अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनकी खूब चर्चा हो रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें