फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एसकेएमसीएच में ट्रॉली कर्मियों का बवाल! इमरजेंसी सेवा ठप, बहाली में 20 हजार रुपये मांगने का आरोप

Tue, 26 May 2026 09:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में ट्रॉली कर्मियों ने बहाली प्रक्रिया में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जमकर हंगामा किया। कर्मियों ने इमरजेंसी वार्ड के सामने ट्रॉली लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो गईं। 
विज्ञापन
ट्रॉली स्टाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) में मंगलवार को ट्रॉली कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पूरी तरह ठप हो गई। भारी हंगामे और कार्य बहिष्कार के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई। अपनी मांगों को लेकर अड़े ट्रॉली कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य इमरजेंसी वार्ड के सामने ट्रॉली लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। ट्रॉली स्टाफ के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के कारण अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो गईं। इस दौरान गंभीर मरीजों के परिजनों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


पुरानी एजेंसी ब्लैकलिस्ट, नई एजेंसी को मिला टेंडर
दरअसल, मरीजों से लगातार अवैध शुल्क वसूली की शिकायत मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुरानी एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर नई एजेंसी को टेंडर दे दिया। इसके बाद पुराने कर्मियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी दौरान पूर्व कर्मियों ने नई बहाली के नाम पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया।

बहाली प्रक्रिया को लेकर भड़का विरोध
एसकेएमसीएच में ट्रॉली सेवा संचालित करने वाली पुरानी कंपनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने के बाद नई एजेंसी द्वारा कर्मियों की बहाली प्रक्रिया शुरू की गई। इस बात से नाराज पुराने ट्रॉली कर्मियों ने बहाली के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कर्मियों ने लगाए गंभीर आरोप
धरना दे रही ट्रॉली कर्मी अनीता देवी ने बताया कि मंगलवार को उन्हें फोन कर बुलाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित तिवारी और रंजय नामक व्यक्तियों ने उनसे कथित रूप से कहा कि 20 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के बाद नया आईडी कार्ड और ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। इस मांग का उन्होंने विरोध किया।

ये भी पढ़ें: जमीन विवाद में खूनी खेल! सगे पाटीदारों ने तलवार से महिला को काट डाला, बहु समेत तीन घायल
विज्ञापन


'रुपये दो, तभी होगी बहाली'
कर्मियों ने आरोप लगाया कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो पुराने कर्मियों को हटाकर नए लोगों की भर्ती कर दी जाएगी। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि उनके नियुक्ति पत्र और शपथ पत्र में किसी भी प्रकार की रजिस्ट्रेशन फीस का उल्लेख नहीं है, इसलिए यह मांग पूरी तरह अवैध है। इसी को लेकर वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें