फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राजद विधायक सऊद आलम ने विधानसभा में वंदे मातरम गाने से किया इनकार, कहा- 'भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है'

Sat, 02 Jul 2022 11:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधानसभा में शुक्रवार को राजद विधायक सऊद आलम ने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया जिसके बाद सत्ता पक्ष के नेताओं ने इसका विरोध किया। सऊद आलम ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र नहीं है।
विज्ञापन
वंदे मातरम के दौरान बैठे रहे आरजेडी विधायक सौद आलम - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा में गुरुवार को ठाकुरगंज से आरजेडी विधायक सऊद आलम ने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया जिसके बाद सत्ता पक्ष के नेताओं ने इसका विरोध किया। हंगामा होता देख वे सदन से बाहर निकल गए। हालांकि सदन के बाहर उनका सामना पत्रकारों से हो गया। पत्रकारों ने पूछा कि आप वंदे मातरम के दौरान बैठे क्यों रह गए?  तो उन्होंने बस इतना ही कहा कि यह हिंदू राष्ट्र नहीं है। इसके बाद वे पत्रकारों के सवालों को टालते दिखे।

विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, भाजपा विधायक संजय कुमार सिंह ने सदन में वंदे मातरम् के दौरान सौद आलम को बैठा हुआ देखा तो उन्हें खड़ा होने के लिए कहा। इसके बाद भी सौद आलम खड़े नहीं हुए। फिर सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

ऐसे लोगों को सदन में आने की जरूरत नहीं: संजय कुमार सिंह 
सऊद आलम जब खड़े नहीं हुए तो भाजपा विधायक संजय कुमार सिंह चिल्लाने लगे और बाहर निकलकर परिसर में संजय कुमार सिंह ने कहा कि आरजेडी विधायक सौद आलम ने जिस तरह की हरकत की है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को सदन में आने की जरूरत नहीं। देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन


आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया बचाव
उधर, आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सऊद आलम का बचाव करते हुए कहा कि वंदे मातरम् के लिए खड़ा होना अनिवार्य नहीं। सिर्फ जन गन मन में खड़ा हो सकते हैं। वंदे मातरम् के दौरान खड़ा होने के लिए कोई भी हम लोगों पर दबाव नहीं बना सकता।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें