फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: राजद विधायक की सरेआम गुंडागर्दी, पुलिस बनी रही तमाशबीन

Sat, 12 Jan 2019 08:15 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
विज्ञापन
राजद विधायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक प्रह्लाद यादव के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ यह मामला एक शख्स को जमीन विवाद में थप्पड़ मारने की वजह से दर्ज हुआ है। यह घटना बिहार के लखीसराय के सूर्यगढ़ क्षेत्र की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि यादव जिलाधिकारी के साथ हैं और उन्होंने शख्स को न केवल थप्पड़ जड़ा बल्कि उसे गालियां भी दी। पीड़ित की पहचान आशीष कुमार शर्मा उर्फ मनीष शर्मा के तौर पर हुई है। अपनी शिकायत में शर्मा ने यादव और अन्य 19 लोगों के खिलाफ 5 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह अपने प्लॉट पर बन रही दीवार के निर्माणकार्य को देखने के लिए गया था जब उससे पैसों की मांग की गई। 

शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी निरंजन सिन्हा ने कहा, 'हमें लिखित में शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह अपने प्लॉट पर बन रही दीवार को देखने के लिए गया था, विधायक आए और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसका आरोप है कि यादव ने उसे गाली दी और पिटाई की।'
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि यादव पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। वीडियो में साफ दिखा रहा है कि घटनास्थल पर कई पुलिसवाले मौजूद हैं और उनके सामने ही विधायक ने शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। हैरानी इस बात की है कि वहां मौजूद पुलिस तमाशबीन बने यह सब देखते रहे। उन्होंने बीच-बचाव करने की भी जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें