फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राजद विधायक मुकेश कुमार रोशन पुलिस-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे, लगाए गंभीर आरोप

Fri, 02 Jun 2023 03:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने कहा कि माननीय विधायक ने एक आवेदन दिया है। आवेदन की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे राजद विधायक मुकेश रोशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस-प्रशासन से नाराज महुआ के राजद विधायक मुकेश कुमार रोशन शुक्रवार को हाजीपुर कचहरी मैदान परिसर में एक दिवसीय धरने पर बैठ गए। बीते दिन विधायक ने वैशाली पुलिस अधीक्षक से 24 घंटे के अंदर सदर थाने में तैनात थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार के ऊपर विभागीय कार्रवाई कर सस्पेंड करने की मांग की थी। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। धरने के दौरान विधायक ने आरोप लगाया कि शराब माफिया, बालू माफिया और भू माफिया से उनकी सांठगांठ है। जब भी कोई पीड़ित व्यक्ति सदर थाने में आवेदन लेकर जाता है तो वे बिना पैसा लिए प्राथमिकी दर्ज नहीं करते हैं।

विज्ञापन


सदर थाना अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे सत्ताधारी विधायक मुकेश रोशन ने आरोप लगाया कि वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर सदर थाना प्रभारी अस्मित कुमार के पास कई सारे आवेदन आए दिन आते रहते हैं। उनके द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है। जो पीड़ित थाने जाते हैं, उनसे बिना पैसा लिए वह FIR नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कई लोगों ने यह भी सूचना दी है कि भूमाफिया से उनकी सांठगांठ है। उसके साथ-साथ बालू माफिया और शराब माफिया से सांठगांठ कर वह अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे हैं।

विधायक ने कहा कि बिहार में कार्रवाई और सुनवाई वाली सरकार है। 24 घंटे पहले वैशाली एसपी को विधायक ने आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। उसके बाद वह भारी संख्या में समर्थकों के साथ हाजीपुर की कचहरी में धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन


वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने कहा कि माननीय विधायक ने एक आवेदन दिया है। आवेदन की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें