फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू की पार्टी के नेता ने उड़ाये डांसर पर नोट, तस्वीर वायरल

Sun, 18 Mar 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लालू प्रसाद यादव की पार्टी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। इसकी वजह बने हैं बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता। जिनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह वीडियो में बार डांसर पर पैसे लुटा रहे हैं। साथ ही डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते हुए भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


लालू की पार्टी पहले से ही संकट के दौर से गुजर रही है। पार्टी प्रमुख लालू के चारा घोटाले में आरोपी साबित होने के बाद वह अब झारखंड में रांची के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह मामला गया जिले का है। 10 मार्च को फतेहपुर में एक रिसेप्शन हुआ था। जिसमें स्थानीय राजद नेता अरुण दादापुरी महिला बार डांसर के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। 

उसी समय वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। वह वीडियो में डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते दिख रहे हैं। अब वायरल वीडियो पर पार्टी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। अगर जांच के बाद नेता आरोपी साबित होता है तो उसे पार्टाी से निकाल दिया जाएगा। आपको बता दें कि वायरल वीडियो में नेता पहले तो डांसर के साथ स्टेज पर आता है।
विज्ञापन


जिसमें वह अपने हाथों में नोटों की गड्डी लिए हुए नजर आ रहा है। पहले तो नेता ने डांसर पर पैसे लुटाए और बाद में उसके साथ नाचने लगा। फिर नेता ने सारी हदें पार करते हुए डांसर के साथ अश्लील हरकतें करना भी शुरू कर दिया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें