फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे वक्त से निपटने के लिए लालू ने बनाया प्लान B, माया-मांझी का लेंगे सहारा!

Tue, 25 Jul 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : SELF
विज्ञापन
बिहार के सत्ताधारी महागठबंधन पर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव इन दिनों बिहार में महागठबंधन जुटाने की संभावनाओं में लगे हुए हैं। लालू ने नीतीश के रुख को भांपते हुए उनके बाद के प्लान 'बी' पर भी काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


लालू इन दिनों दलितों को एक कर मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन बनाने पर भरसक काम कर रहे हैं। इसके लिए लालू बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो और दलित नेता मायावती और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (एचएएम) के प्रमुख जितन राम मांझी को एक राजनीतिक मंच लाने के विकल्प पर काम कर रहे हैं। 


सूत्रों  के मुताबिक लालू यादव बिहार में दलित राजनीति को दोबारा उभारने पर जोरों से लगे हुए हैं। यह फैसला वह गठबंधन साथी जेडीयू नेता और बिहार सीएम नीतीश कुमार के रुख को देखते हुए तैयार कर रहे हैं। गौरतलब है कि लालू और उनके परिवार के सदस्यों के कथित तौर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ हाल में सीबीआई और आईटी ने छापे मारे हैं। 
विज्ञापन


यह अटकलें इसलिए तेज हो गई हैं क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि नीतीश तेजस्वी मामले के गतिरोध के चलते आरजेडी से अपने संबंधों को तोड़ने का विचार कर सकते हैं। इसके साथ नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का फैसला लिया था तभी से दोनों दलों के बीच की दूरियां बढ़ी हैं। 

मालूम हो कि बीते सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में सांसद बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनका फार्महाउस सीज करने पर फैसला लिया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने दोनों के दिल्ली स्थित फार्म हॉउस को सीज करने का फैसला लिया है। इस समय मीसा-शैलेश पर फर्जी कंपनियों के सहारे कम से कम 8000 करोड़ की ब्लैकमनी को व्हाइट करने का आरोप है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दिल्‍ली के सैनिक फार्म इलाके में स्थित फार्म हाउस, बिजवासन और घिटोरनी जैसे इलाकों के फार्म हॉउसों में छापे भी मारे थे। अकेले सैनिक फार्म हाउस की कीमत 50 करोड़ मानी जाती है और यह 2.8 एकड़ में फैला हुआ है।

इस मामले में शैलेश से कई घंटों की पूछताछ पहले ही हो चुकी है, तो मीसा को भी ईडी पूछताछ के लिए बुला चुकी है। मीसा से मिशैल प्रिंटर और पैकर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में उनकी भूमिका और एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए गए सीए से उनके संबंधों के बारे में पूछताछ हुई थी। ईडी ने 8 जुलाई को उनके दिल्ली फार्म हाउस और इस मामले से संबंधी कंपनियों के यहां तलाशी ली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें