फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के वार पर त्यागी का पलटवार, कहा- ये BJP का आतंरिक फेरबदल था NDA का नहीं

Sun, 03 Sep 2017 01:16 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट फेरबदल के बाद आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी ली। लालू ने कहा कि देखिए नीतीश को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया भी नहीं गया। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद लालू ने कहा कि भाजपा ने नीतीश को ठेंगा दिखाया है। नीतीश मंत्रिमंडल में अपने मंत्रियों की जगह चाह रहे थे लेकिन उनको बुलाया भी नहीं गया।
विज्ञापन
They didn't even get invites (oath ceremony). One who leaves his people won't be taken in by others. It's Nitish Kumar's fate: Lalu Yadav pic.twitter.com/VjVLOLgWxa — ANI (@ANI) September 3, 2017
लालू यादव ने आगे कहा, जो लोग अपनों को छोड़ देते हैं उन्हें दूसरे भी अपने घर में जगह नहीं देते हैं। और यही  नीतीश का भाग्य है। लालू के बयान के बाद जेडीयू नेता के. सी. त्यागी ने जवाब देते हुए कहा है कि यह भाजपा की आंतरिक फेरबदल थी और एनडीए की नहीं, इसलिए हम इस पर टिप्पणी नहीं करना पसंद करेंगे। 
विज्ञापन
It was BJP's internal reshuffle and not NDA's, so we would not like to comment on it: KC Tyagi,JDU #cabinetreshuffle pic.twitter.com/l6mokLaVWO — ANI (@ANI) September 3, 2017


वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यह मंत्रिमंडल विस्तार सिर्फ बीजेपी का मंत्रिमंडल विस्तार है NDA का नहीं।   Ho sakta hai bahumat ka arrogance ho,lekin hum is pe dhyaan nahi de rahe, unka bahumat hai toh apne hisab se sarkar chalayene:Sanjay Raut,SS — ANI (@ANI) September 3, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें