फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे लालू-नीतीश?

Mon, 07 Jul 2014 07:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सभा चुनावों में करारी हार से सबक लेते हुए राजद और जदयू ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव साथ-साथ चुनाव लड़ने का संकेत दिया है।
विज्ञापन


टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 10 सीटों के लिए मध्यावधि चुनाव होने हैं जो अगले महीने कराए जा सकते हैं।

ऐसे में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने हरहाल में चुनावों में जीत हासिल करने के लिए साझी रणनीति तैयार करने की कोशिश में हैं।
Trending Videos

इन सीटों पर होने हैं चुनाव

बिहार की जिन 10 सीटों के लिए चुनाव होने हैं वो हाल ही में हुए लोक सभा चुनाव जीते कुछ प्रत्यासियों के इस्तीफे से या कुछ अन्‍य विधायकों के त्यागपत्र देने से खाली हुई थीं।

खाली हुई सीटों में मोहानिया, भागलपुर, छपरा, हाजीपुर, नरकटियागंज, जले, राजनगर, बांका, उजीर पुर और परबट्टा शामिल हैं।

मोहानिया की सीट यहां के विधायक छेदी पासवान के सासाराम से लोक सभा चुनाव जीतने के कारण खाली हुई है। इसी प्रकार अन्य सीटें भी विधायकों के सांसद बनने या सीट छोड़ने से खाली हुई हैं।
विज्ञापन

लालू के लिए नीतीश छोड़ेंगे कुछ सीटें?

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने मीडिया को बताया कि उनकी पार्टी 10 सीटों में प्रत्यशी उतारने की तैयारी कर रही है। लेकिन उनके सहयोगी दलों से कोई सहमति बनती है तो वह उनके लिए कुछ सीटें छोड़ सकते हैं।

हालांकि सीटों में प्रत्याशी उतारने को लेकर लालू और नीतीश के बीच बात-चीत चल रही है जहां दोनों पार्टियों का मिल कर प्रत्याशी उतारने की योजना बन रही है।

इन मध्यावधि चुनावों के लिए बिहार भाजपा की ओर से सभी सीटों पर बिना किसी पार्टी के सहयोग प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें