फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद में बवाल: तेज प्रताप के करीबी पर गिरी जगदानंद के गुस्से की गाज, छात्र इकाई के अध्यक्ष पद से हटाया

Wed, 18 Aug 2021 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के व्यवहार से गुस्साए जगदानंद सिंह अब मान तो गए हैं लेकिन आते ही उन्होंने तेज प्रताप के एक करीबी के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम को राजद की राजनीति में बड़ा बवंडर माना जा रहा है। 
विज्ञापन
जगदानंद सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह को तेज प्रदाप यादव ने छात्र राजद के मंच से हिटलर कहा था। इस टिप्पणी से जगदानंद नाराज हो गए थे। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी मनाने के बाद वह माने तो लेकिन कार्यालय आते ही उन्होंने तेज प्रताप के सबसे करीबी लोगों में शुमार छात्र राजद के अध्यक्ष आकाश यादव को हटा दिया।

विज्ञापन


आकाश यादव की जगह अब गगन कुमार को छात्र राजद का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि तेज प्रताप की हिटलर वाली टिप्पणी से जगदानंद इतने खफा हो गए थे कि 15 अगस्त को पार्टी कार्यालय में झंडा फहराने भी नहीं गए थे।  बीच में उनके इस्तीफे की खबर भी चली थीं। तेज प्रताप ने मीडिया के सामने भी जगदानंद को भला-बुरा कहा था। 

वहीं, कहा जा रहा है कि तेज प्रताप से नाराजगी की गाज आकाश यादव पर इसलिए गिरी है क्योंकि वह तेज प्रताप का बहुत करीबी है। तेज प्रताप पर सीधे-सीधे कार्रवाई करने की स्थिति में न होने के चलते जगदानंद ने आकाश यादव को हटा कर एक तरह से तेज प्रताप यादव को एक संकेत दिया है कि उन्हें भी पार्टी में कम आंकने की गलती नहीं की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें