फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची के किसानों ने पटना में मंडी से डेढ़ गुना अधिक दाम पर बेची गोभी, रविशंकर प्रसाद ने बताया नए कृषि कानून का असर

Sun, 03 Jan 2021 02:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
रांची के दो किसानों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बेची अपनी फसल - फोटो : ANI
विज्ञापन

नए कृषि कानून को लेकर किसान संगठनों और सरकार के बीच अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है। लेकिन भाजपा लगातार किसानों को इन कानूनों के फायदे गिनाने में लगी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि रांची के किसानों ने पटना में मंडी से डेढ़ गुना अधिक दाम पर गोभी बेची।

विज्ञापन

 

रविशंकर प्रसाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी बातचीत रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। ऐसे में रविशंकर प्रसाद ने हाल में अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे रांची के दो किसानों ने पटना के खरीदार को ज्यादा भाव पर अपनी फसल बेची।

नए कृषि कानून का फायदा: दिल्ली में बिकी बिहार की गोभी, 10 गुना मिला दाम
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया कि नए कृषि क़ानूनों का असर! रांची के दो किसानों ने कॉमन सर्विस सेंटर के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के द्वारा अपनी गोभी की फसल पटना के खरीदार को स्थानीय मंडी से डेढ़ गुना अधिक दाम पर बेची। ट्रांसपोर्ट का खर्च भी खरीदार ने दिया और फसल सीधा खेत से ही खरीदार के पास चली गई।



रविशंकर प्रसाद ने नए किसान कानूनों के माध्यम से किसान को हुए लाभ की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दी और बताया कि नए कृषि कानून किसान विरोधी कानून नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले नए कानून की मदद से बिहार के समस्तीपुर जिले के एक किसान ने अपनी गोभी की फसल दिल्ली में 10 गुना दाम पर बेची है। बताया जा रहा है कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने उसकी मदद की थी। बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव मुक्तापुर का एक किसान ओम प्रकाश यादव अपनी गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाता नजर आया था। उसका कहना था कि स्थानीय आढ़त में गोभी की फसल महज एक रुपये किलो में बिक रही है। इससे वह बेहद निराश है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें