फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः रेप पीड़िता के पिता बोले- 'मैं विधायक से नहीं लड़ सकता'

Fri, 07 Oct 2016 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहुबली और पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन को जमानत मिलने के बाद बिहार में खड़ा हुआ विवाद अभी थमा ही था कि नाबालिग छात्रा से रेप के आरोपी राजद विधायक राजबल्लभ यादव को हाइकोर्ट से बेल मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन

राज्य में विपक्षी दलों के अलावा रेप पीड़िता के पिता ने भी आरोपी विधायक से खुद को और अपनी बेटी को खतरा बताते हुए एनडीटीवी से कहा कि यह आदमी अगर बाहर रहता है तो मैं उसके खिलाफ नहीं लड़ सकता। 

आंखों में आए आंसुओं को पोंछते हुए पीड़ित पिता ने कहा कि मुझे नहीं पता कब मेरी बेटी खत्म कर दी जाएगी। वहीं एक दिन पहले आरोपी विधायक की राजद मुखिया लालू यादव से मुलाकात ने बिहार में राजनीतिक संग्राम खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन


विपक्षी भाजपा ने आरोप लगाया है कि नीतीश सरकार लालू यादव के दबाव में काम कर रही है इसलिए हाइकोर्ट में राजबल्लभ यादव के खिलाफ मजबूत पैरवी नहीं की। 
विज्ञापन

मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नीतीश सरकार, सुनवाई आज

- फोटो : amar ujala
वहीं नवादा से राजद विधायक यादव को जमानत मिलने के बाद पीड़ित छात्रा काफी डरी सहमी है। दो दिन पहले ही उसने मुख्यमंत्री के नाम एक वाट्सएप मैसेज  पत्रकारों को भेजकर कहा था कि "वह... जेल से बाहर आ चुका है। मैं काफी भयभीत हूं और अपने परिवार के लिए डरी हुई हूं। मैं पहले ही मरी हुई हूं मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। बस मुझे मेरे परिवार की चिंता है।" 

छात्रा का यह संदेश जल्द ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसके बाद से सरकार पर लगातार राजबल्लभ की जमानत रद कराने का दबाव है। 

मामले में नीतीश सरकार की ओर से सुप्रीमकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है जिसमें कहा गया है कि दस से ज्यादा संगीन मामलों में आरोपी राजबल्लभ यादव के जमानत पर बाहर रहने से सबूतों और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका है। मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें