फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले रेप के आरोपी विधायक ने लालू से की मुलाकात

Thu, 06 Oct 2016 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले नाबालिग स्कूली छात्रा से रेप के मामले में चर्चित रहे राष्ट्रीय जनता दल के विधायक राजबल्लभ यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा उनके राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात को लेकर है। 
विज्ञापन


यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि कल सुप्रीम कोर्ट में राजबल्लभ यादव को पटना हाइकोर्ट से मिली जमानत के विरोध में बिहार सरकार की याचिका पर सुनवाई होनी है। 

बता दें कि राजद के विधायक राजबल्लभ यादव को साल की शुरूआत में उस समय पार्टी से निलंबित कर दिया गया था जब उनके खिलाफ नाबालिग से बलात्कार के आरोप लगे थे। बीते हफ्ते ही उन्हें पटना हाइकोर्ट से जमानत मिली है जिसके बाद वह शनिवार को जेल से बाहर आ गए थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस मुद्दे पर बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राजबल्लभ यादव की जमानत का विरोध कर चुकी है।
विज्ञापन

यादव की रिहाई के बाद रेप पीड़िता ने सीएम को किया मैसेज

- फोटो : Getty
वहीं एनडीटीवी की खबर के अनुसार यादव के जमानत पर बाहर आने के बाद रेप पीड़ित छात्रा ने एक पत्रकार को इस उम्‍मीद से वाट्सएप मैसेज किया था कि वो उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे। पीड़िता ने मैसेज में लिखा था कि, "वह जेल से बाहर आ गया है.... मैं खुद के और अपने परिवार के बारे में चिंतित हूं। अब क्या होगा? मैं तो उसके बाद से पहले ही मर चुकी हूं जो उन्होंने मेरे साथ किया, मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है.... लेकिन मुझे अपने परिवार की चिंता है।"

वहीं राजबल्लभ की जमानत के बाद मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा ने कहा यह कैसे संभव है कि एक नाबालिग से बलात्कार का आरोपी जमानत पाकर जेल से बाहर आ गया। 

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा राजबल्लभ यादव के जमानत के आदेश से पता चलता है कि सरकार ने मामले में ढंग से पैरवी नहीं की। सरकार को लगता है कि जनता की याद्दाश्त कमजोर है और उसे राजबल्लभ के जमानत पर आने का पता ही नहीं चलेगा। भाजपा ने आरोप लगाया कि लालू यादव से नजदीकियों के चलते ही उसे रेप जैसे संगीन मामले में जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें